कन्नौज-उत्तरप्रदेश

गांव की सड़के नालियां तालाब में हुई तब्दील गंदगी के लगे अंबार सुर्शी गाँव में फैली बीमारी से भयभीत ग्रामीण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गांव की सड़के नालियां तालाब में हुई तब्दील गंदगी के लगे अंबार सुर्शी गाँव में फैली बीमारी से भयभीत ग्रामीण

आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह

यूपी के जनपद कन्नौज की तहसील तिर्वा के ग्राम पंचायत शुर्सी गाँव के ग्रामीण बीमारियों की चपेट में आने से मचा हाहाकार,

तिर्वा तहसील में डेंगू व मलेरिया वायरल बुखार से ग्रामीण भयबीत कई दिनों से बुखार से पीड़ित बिस्तर पर जंग लड़ रहे।

प्राइवेट नर्सिंग होम में मची लूट डॉक्टर मनमाने रुपए लेकर गरीबों की काट रहे जेब, स्वास्थ्य विभाग बेखबर,

ग्रामीणों का आरोप प्रधान व सचिव की मेहरबानी से चार महीने से गाँव की नालियाँ साफ नहीं हुई नालियों में मच्छर व कीड़ो ने बना लिया अपना घर,

दर्जनों ग्रामीण बीमारी से पीड़ित होकर अस्पतालों के काट रहे हैं चक्कर,

जनपद में डेंगू से कई हो चुकी है मौतें स्वास्थ्य विभाग नहीं ले रहा कोई ठोस कदम,

ग्राम पंचायत सुर्शी में सड़कें नालियाँ तालाब में हुई तब्दील ग्राम प्रधान व सचिव पर कब होगी कार्यवाही गांव में कब चलाया जायेगा स्वच्छता अभियान।

एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छता पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है तो दूसरी तरफ प्रधान व सचिव की लापरवाही के चलते गाँव में गंदगी के अंबार लग रहे सड़कें तालाब में तब्दील होती जा रही।

गांव में बीमारियां अपने चरम पर पहुंच चुकी है। कई बार प्रधान व सचिव से मदद की गुहार लगाई गई लेकिन किसी ने बात नहीं सुनी

ग्रामीण बिस्तर पर जिंदगी मौत से जंग लड़ रहे हैं। अब देखने बाली बात होगी प्रशासन ग्रामीणों की मदद कब करता है?

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button