पुलिस ने मारपीट मे फरार चल रहे आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भैजा।

पुलिस ने मारपीट मे फरार चल रहे आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भैजा।
नूरपुर।पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के आदेशानुसार नगर क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पुलिस प्रशासन ने मारपीट व जान से मारने वाले तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्राप्त समाचार के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर एङवा निवासी महिला शहाना पत्नी इरशाद अहमद ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया की उसके पति के साथ तीन युवको जो आलमपुर के निवासी है मारपीट व गाली-गलौज करते हुए जान से मारने धमकी देकर फरार हो गए थे।पुलिस ने पीङीता की तहरीर पर तीनो आरोपियो मंगला पुत्र बाबूराम,बंटी पुत्र मंगला,भूरा पुत्र मंगला निवासी ग्राम आलमपुर एङवा को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया की तीनो आरोपी वांछित चल रहे थे। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीनो आरोपियो के विरुद्ध संबंधित धाराओ मे मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट विकास सिंह


















