हरिद्वार-उत्तराखण्ड़

एआरटीओ ने करदी पुलिस कांस्टेबल की ठुकाई,वीडियो हुई वायरल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

(रिजवान अहसन)उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार से गजब मामला सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।हरिद्वार में तैनात एआरटीओ रत्नाकर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रत्नाकर सिंह विभाग के ही एक दारोगा को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दारोगा मुकेश वर्मा जो राज्य आंदोलनकारी बताए जा रहे हैं उन्होंने सयंम बरता । हालांकि मारपीट का क्या कारण था ये अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन फिलहाल समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।
खबर हरिद्वार से है जहां एक साहब ने एक कांस्टेबल को जमीन पर गिरा कर पीटा है इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि साहब किसी बात से कांस्टेबल से नाराज थे लिहाजा वीडियो में दिख रहा है कि साहब कैसे गिरा गिरा कर कांस्टेबल को पीटने का प्रयास कर रहे हैं।कई पुलिसकर्मी वह अन्य अधिकारी भी बीच बचाव करते दिख रहे हैं यह मामला सुर्खियों में आते ही जिलाधिकारी हरिद्वार ने जांच के आदेश दिए हैं बताया जा रहा है कि एडीएम हरिद्वार इस मामले की जांच करेंगे ।

लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या यह ऐसा करना उचित है ऐसा कांस्टेवल ने क्या कह दिया जो साहब आपा खो बैठे अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की जयंती के ठीक एक दिन पहले ऐसी हिंसा की उम्मीद कैसे की जा सकती है।मामले की वजह का पता अभी तक नही चल सका है
मामले पर हरिद्वार की जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने घटना का संज्ञान लेते हुए एडीएम को जांच करने के निर्देश दिए।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button