नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रकों के कारण लगा भारी जाम

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिँह

गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रकों के कारण लगा भारी जाम

नूरपुर। नगर नूरपुर में चांदपुर तिराहा मार्ग से शिव मंदिर चौक तक गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रकों के कारण जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। भारी संख्या में ट्रकों के सड़क पर आ जाने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गन्ना किसानों द्वारा अपने उत्पाद को चीनी मिलों तक पहुंचाने के लिए लगातार ट्रकों का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन ओवरलोडिंग के कारण ट्रकों की गति धीमी होने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान बसों, दोपहिया और अन्य छोटे वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिससे यात्री घंटों तक फंसे रहे।स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने इस समस्या पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से तुरंत समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि ट्रकों की ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और गन्ना परिवहन के लिए उचित समय तय किया जाना चाहिए, ताकि मुख्य सड़कों पर यातायात बाधित न हो।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button