अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ

रिपोटर विकास सिंह
अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ
नूरपुर। नगर के मोहल्ला रवीदास नगर में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। चोरी की जानकारी मिलने पर मकान मालिक के होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला रवीदास नगर निवासी अंकित चौधरी किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखी सेफ अलमारी से 5,000 रुपये नकद व सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित जब घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।चोरी की बढ़ती घटनाओं से दहशत
नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।


















