नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम के तहत छात्रों ने जाना पुलिस की कार्यप्रणाली

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम के तहत छात्रों ने जाना पुलिस की कार्यप्रणाली

नूरपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम के तहत आरजीएनपी डिग्री कॉलेज, ताजपुर के छात्र-छात्राओं ने थाना नूरपुर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, कर्तव्य और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्नातक कोर्स कर रहे छात्रों को विभिन्न सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली से परिचित कराना और उन्हें भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए जागरूक करना है। इसी कड़ी में नूरपुर थाने में पहुंचे विद्यार्थियों को पुलिस द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से समझाया गया।थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार ने छात्रों को अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की दैनिक गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही, साइबर अपराध, यातायात नियमों, आपराधिक जांच प्रक्रिया और महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारियां भी साझा की गईं।वही छात्र-छात्राओं ने थाने का भ्रमण कर विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों से उनके अनुभवों के बारे में जाना। इस दौरान छात्रों ने पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछे और उनके कार्यों के प्रति गहरी रुचि दिखाई।कार्यक्रम के तहत छात्रों को वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव प्रदान कर उन्हें भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार किया जाता है। छात्र-छात्राओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला।कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को ईमानदारी, अनुशासन और समाज सेवा के महत्व को समझाते हुए उन्हें अपने करियर में कर्तव्यनिष्ठ रहने की प्रेरणा दी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button