नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

कानून को हाथ में न लें, अफवाहों से बचें, संदिग्धों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।थानाध्यक्ष

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

कानून को हाथ में न लें, अफवाहों से बचें, संदिग्धों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।थानाध्यक्ष

नूरपुर।थाना नूरपुर पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत मिर्जापुर धींकली और बेड़ा खुर्द में एक अहम जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य हाल ही में बढ़ती चोरी की घटनाओं और गांवों में उड़ रही ड्रोन कैमरा जैसी अफवाहों के बीच ग्रामीणों को कानून और शांति व्यवस्था का पालन करने के लिए प्रेरित करना था।बैठक में थाना प्रभारी जयभगवान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में कानून को हाथ में न लें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति जैसे मंदबुद्धि, नशे की हालत में, किसी का मेहमान या रास्ता भटक गया हो — उसे ‘चोर’ कहकर पीटना या भीड़ के हवाले करना गंभीर अपराध है। ऐसी किसी भी घटना में दोषियों के खिलाफ मॉब लिंचिंग जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति या बच्चा, महिला, या बुजुर्ग संदेहास्पद अवस्था में दिखे तो उसे मारने या अपमानित करने के बजाय पुलिस को सूचना दें और उसे सुरक्षित सौंपें।बैठक में उपस्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम विचार मंच उत्तराखंड के प्रदेश सचिव और वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद आफताब ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस थाने के CUG नंबर या आपातकालीन नंबर 1912 पर संपर्क करें।मोहम्मद आफताब ने आश्वासन दिया कि वे हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहेंगे और समाज सेवा के अपने कार्य को सतत जारी रखेंगे। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को भी चेताया कि झूठी बातें फैलाकर दहशत न फैलाएं।उल्लेखनीय है कि मोहम्मद आफताब पिछले कई वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय हैं और यूनाइटेड इदरीसी फ्रंट के मुरादाबाद मंडल उपाध्यक्ष भी हैं। वे लगातार शांति समिति और सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ मिलकर गांव में जागरूकता अभियान चला रहे हैं और पुलिस-प्रशासन के संपर्क में रहते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने का प्रयास कर रहे हैं।इस जागरूकता बैठक में ग्राम पंचायत धींकली व बेड़ा खुर्द की ग्राम प्रधान श्रीमती अनीश, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला त्यागी, आशा बहु निशा देवी, साजिद अली गामा, नसीम मंसूरी, चंद्रपाल सैनी, इकरामुद्दीन, आलमगीर डीलर, धीरे सिंह सैनी, राम सिंह, साहबुद्दीन मंसूरी, इसरार अलवी, शाहिद अलवी, मस्तान शाह, नौशाद अलवी, अय्यूब इदरीसी, शेर आलम, शान आलम इदरीसी, कासिम, जाकिर इदरीसी, नदीम सैफी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।अंत में पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें, किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और किसी भी घटना या संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को दें, ताकि भविष्य में कोई भी अप्रिय घटना न हो सके।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button