नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

पुलिस बचाव दल पर हमला: 38 नामजद समेत 100 लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

पुलिस बचाव दल पर हमला: 38 नामजद समेत 100 लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

नूरपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना अब्दुल रहमानपुर में बीते दिन पुलिस बल पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 नामजद समेत करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।थानाध्यक्ष जयभगवान सिंह ने बताया कि गांव में दो युवकों को चोर समझकर ग्रामीणों ने बेरहमी से पीट दिया था। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ के बीच फंसे युवकों को बचाने का प्रयास किया।इसी दौरान लाठी-डंडों और हथियारों से लैस करीब 100 से 150 ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी, हेड कांस्टेबल राजू सागर, होमगार्ड पुखराज, सिपाही सुमित कुमार और कांस्टेबल बोबी कुमार को चोटें आईं।पुलिस पर पथराव किया गया और सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। हमलावरों ने गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने जैसी गंभीर हरकतें कीं।घटना की वीडियोग्राफी के आधार पर दंगाइयों की पहचान की गई है।जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button