नूरपुर में फिर चोरी की वारदात, गद्दा फैक्ट्री से इन्वर्टर और बैटरी चोरी

रिपोटर विकास सिंह
नूरपुर में फिर चोरी की वारदात, गद्दा फैक्ट्री से इन्वर्टर और बैटरी चोरी
नूरपुर।पुलिस की जागरूकता और गश्त के बावजूद चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात कस्बा नूरपुर के ठेरी रोड स्थित एक गद्दा फैक्ट्री को चोरों ने अपना निशाना बना लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर फैक्ट्री के ऊपर लगे लोहे के दरवाजे को काटकर अंदर दाखिल हुए और वहां से इन्वर्टर तथा बैटरी चोरी कर ले गए। वारदात का पता चलने पर फैक्ट्री मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और छानबीन शुरू कर दी है।पीड़ित की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आमजन में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


















