काशीपुर-उत्तराखण्ड़
सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नग्राफी शेयर करने पर एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज

काशीपुर/ उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,काशीपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने पर एसएसआई की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनकर चाइल्ड पोर्नाेग्राफी वीडियो प्रसारित होने पर वरिष्ठ पुलिस कार्यालय द्वारा 18 मई को काशीपुर कोतवाली को पत्र भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिये थे। जिस पर पुलिस द्वारा मामले में जांच करने पर सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नाेग्राफी पोस्ट करना पाया गया। जिस पर काशीपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन चन्द्र बुधानी की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम कुण्डेश्वरा निवासी हरदीप पुत्र हीरा सिंह के खिलाफ 67(बी), 67(सी) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।






