असम/गुवाहाटी

रेडिसन ब्लू गुवाहाटी ने द ग्रेट कबाब फैक्टरी में किया ‘द ग्रेट इंडियन ग्रिल गेम्स’ का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गुवाहाटी; अगस्त 2, 2025: रैडिसन ब्लू गुवाहाटी में ‘द ग्रेट इंडियन ग्रिल गेम्स’ की शुरुआत हो चुकी है — यह एक शानदार और स्वादिष्ट उत्सव है, जो इस समय द ग्रेट कबाब फैक्टरी (टीजीकेएफ) में जारी है और 10 अगस्त 2025 तक चलेगा। यह जोशीला और स्वाद से भरपूर फूड फेस्टिवल पूरे देश से टीजीकेएफ के मशहूर शेफ्स को एक मंच प्रदान करने वाला है, जहां वे अपने खास व्यंजन और दमदार पाक कला के साथ मेहमानों को एक यादगार अनुभव देंगे।
परंपरागत पसंदीदा व्यंजनों से लेकर आधुनिक ग्रिल डिशेज़ तक, ‘ग्रिल गेम्स’ स्वाद और पाक-कला का एक अविस्मरणीय अनुभव देने का वादा करता है। इस रोमांचक आयोजन में मेहमानों को एक भिन्न डाइनिंग अनुभव का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया गया है, जहां भारत के मशहूर शेफ एक अनौपचारिक मुकाबले में ‘इंडियन ग्रिल’ का बेहतरीन स्वाद परोसते नजर आएंगे। इस खास मौके के लिए तैयार किए गए मेन्यू में देशभर के विविध मसालों, विशेष तौर पर चुने गए मेरिनेड्स और पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक ग्रिलिंग तकनीकों को शामिल किया गया है।
रेडिसन ब्लू गुवाहाटी के जनरल मैनेजर अंकुर मेहरोत्रा का कहना है-“द ग्रेट इंडियन ग्रिल गेम्स भारत में ग्रिलिंग के प्रति प्रेम को हमारी ओर से एक श्रद्धांजलि है — यह तकनीक, प्रतिभा और परंपरा का स्वाद से भरपूर प्रतिस्पर्धात्मक प्रदर्शन है, जो एक ही छत के नीचे प्रस्तुत किया जा रहा है,”। उन्होंने आगे कहा, “हम पूरे शहर के खाने के शौकीनों का स्वागत करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जो इस भव्य आयोजन में देश के दिग्गज शेफ्स और उनके सदाबहार स्वादों का शानदार संगम देखेंगे और चखेंगे”|
इस खास आयोजन में भोजन करने वालो को अपने पसंदीदा व्यंजनों के लिए वोट करने का मौका भी मिलेगा, जिससे हर विज़िट और भी इंटरएक्टिव और रोमांचक बन जाएगी। लज़ीज़ ग्रिल्स की खुशबू, खुशनुमा माहौल और बेमिसाल पाक-कला के साथ यह फूड फेस्टिवल क्षेत्र के खाने के शौकीनों के लिए एक गैस्ट्रनामिक आयोजन बनने जा रहा है।
आरक्षण और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: +91 69012 53527।

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button