एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में छपार पुलिस ने किया सराहनीय कार्य

मुजफ्फरनगर एसएसपी विनीत जायसवाल के कुशल निर्देशन में छपार पुलिस ने किया सराहनीय कार्य
लावारिस हालत में मिली मोटरसाइकिल व उसकी डिग्गी में रखे ₹5000 नगद को वाहन स्वामी को सकुशल वापस कर पेश की ईमानदारी की मिसाल
मुजफ्फरनगर
कमांडर विनीत जायसवाल के निर्देशन में छपार थाना प्रभारी आशुतोष ने एक बार फिर इमानदारी की मिसाल पेश की है आपको बता दे कि महेंद्र पुत्ररामनिवास निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना छपार मुजफ्फरनगर अपनी मोटरसाइकिल नंबर यूपी 12 बीवी 1588 को गुरु नानक ढाबा निकट रामपुर तिराहे थाना छपार के पास खड़ी कर किसी जरूरी कार्य से चले गए थे छपार पुलिस को उक्त मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिलने पर थाना स्थानीय पर दाखिल किया गया इसके पश्चात छपार पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल वाहन स्वामी को तलाश किया गया था आज मोटरसाइकिल व उसकी डिग्गी में रखे हुए नगद ₹5000 को वाहन स्वामी के सुपुर्द किया गया वाहन स्वामी द्वारा छपार पुलिस के इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की गई जिससे छपार पुलिस द्वारा ईमानदारी की मिसाल पेश की गई
जनपद मुजफ्फरनगर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल


















