उत्तरप्रदेश

जिला कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जेल में हुए कामों की प्रशंसा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जिला कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जेल में हुए कामों की खूब की प्रशंसा

जेल मंत्री प्रजापति ने मंदिर में स्थापित भगवान की मूर्तियों पर माल्यार्पण एवं किया जलाभिषेक

जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा व समस्त कारागार स्टाफ तथा बंदियों ने मिलकर मंत्री धर्मवीर प्रजापति के जन्मदिन का केक काटा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

मुज़फ्फरनगर।धर्मवीर प्रजापति राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कारागार एवं होमगार्ड विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आज जिला कारागार, मुजफ्फरनगर पधारने पर सर्वप्रथम कारागार के मुख्य द्वार पर उनकों सलामी दी गयी तथा स्मृति पटल पर पुष्प अर्पित किये।उन्होनें महिला बैरक में महिला बंदियों के कल्याण एवं उत्थान हेतु तैयार किये गये सिलाई संेटर का उद्घाटन किया तथा महिला बंदियों एवं उनके बच्चों को फल एवं मिठाई वितरित की। इसके तत्पश्चात मंदिर में स्थापित भगवान की मूर्तियों पर माल्यार्पण एवं जलाभिषेक किया तथा कारागार चिकित्सालय में भर्ती बीमार बंदियों का कुशलक्षेम पूछा और फल आदि वितरित किये। नवग्रह वाटिका में लगाये गये विभिन्न प्रकार के पौधों का भी अवलोकन किया। कारागार में स्थापित की गयी पुस्तकालय में जाकर वहाँ रखी विभिन्न पुस्तकों को देखा और रख-रखाव की प्रशंसा की। इस अवसर पर बंदियों को सम्बोधित करते हुये मंत्री महोदय ने कहा कि हमे यहाँ यह नहीं समझना चाहिये कि हम कोई सजा भुगत रहे है, बल्कि हमारी धारणा यह होनी चाहिये कि अज्ञातवास में आकर हमे चिन्तन एवं मंधन करने का मौका मिल रहा है और हमारी सोच यह हो कि जब हम जेल से रिहा होकर बाहर जाये, तो हमारे माता-पिता हम पर आत्मग्लानि महसूस न करे, बल्कि गर्व के साथ कहें कि उनका बेटा जेल गया था और बहुत ही नेक इंसान बनकर बाहर आया है।हमें अपने माँ-बाप की भावनाओं को समझते हुये एक अच्छा इंसान बनने में कहीं कोई कसर नहीं छोडनी चाहिये। क्योंकि किसी भी अपराध या बुराई का खामयाजा माता-पिता को ही भुगतना पडता है तथा सामाजिक प्रताडना अलग से सहनी पडती है। इसलिए हमें जेल में रहते हुये और जेल से रिहा होने के बाद एक आदर्श इंसान की भूमिका में होना चाहिए। मुजफ्फरनगर जेल का वातावरण बहुत अच्छा है और यहाँ पर बंदियों के हित में काफी अच्छें और सकारात्मक कार्य हुये है। इस अवसर पर मंत्री महोदय ने योग मित्रों को प्रमाण-पत्र देकर उनकी हौसला अफजायी की। मंत्री महोदय के सारगर्भित सम्बोधन से कई बंदी भावुक हुये तथा उनकी आंखे भर आयी, जिस पर मंत्री महोदय ने उनको पास बुलाकर हिम्मत दी और कहा कि जल्दी रिहा होकर मुख्य धारा समाज में अपना अविष्मर्णिय योगदान दे। साथ ही समाजिक संस्था आधार शिला ग्रामोत्थान सेवा संस्थान के द्वारा बंदियों के हित में चलाये जा रहे कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर एवं महिला बंदियों में ब्यूटिशियन, सिलाई-कटाई के प्रशिक्षण के पूर्ण होने पर प्रतिभागी बंदियों को प्रमाण-पत्र देकर उनके अच्छे भविष्य की कामना की और आशा जताई कि जेल से बाहर जाकर यह उनके भविष्य के लिए उपयोगी एवं सार्थक साबित होंगे।इस अवसर पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा, समस्त कारागार स्टाफ तथा बंदियों ने मिलकर मंत्री महोदय के जन्मदिन का केक काटा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने संक्षिप्त में कारागार मुजफ्फरनगर की सराहनीय उपलब्धियों के बारे में बताया और कहा कि स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से कारागार में निरंतर बंदियों के उत्थान हेतु कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर हो रहा है तथा भविष्य मंे भी यह निरंतरता इसी प्रकार बनी रहेगी। इस अवसर पर जेलर कमलेश सिंह, उप जेलर सुरेन्द्र मोहन सिंह, कैलाश नारायण शुक्ला, मेघा राजपूत, फार्मासिस्ट श्री शैलेन्द्र कुमार राही, कनिष्ठ सहायक श्रीमती रेनू वाजपेयी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

जनपद मुजफ्फरनगर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button