उत्तराखंडखबरों की खबर
इण्टरसेप्टर प्रभारी ने जीजीआईसी अल्मोड़ा में लगायी यातायात नियमों की क्लास, लाभान्वित हुए विद्यार्थी

उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क
राजेश सिंघल
प्रभारी इण्टरसेप्टर उ0नि0 जीवन सिंह सामन्त द्वारा जीजीआईसी अल्मोड़ा की छात्राओं को यातायात नियमों, संकेतो व यातायात चिन्हों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाकर, जानकारी को अपने साथियों,घर परिवार व आस-पड़ोस में भी साझा करने, यातायात नियमों का पालन न करने वाले लोगों को भी जागरुक करने का प्रयास हेतु प्रेरित किया गया।
प्रभारी प्रधानाचार्या सुधा उप्रेती ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर हुए कार्यक्रम से छात्राओं को विभिन्न जरूरी जानकारी मिली है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में छात्राएं भी भूमिका निभा सकेंगी कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका तोषी टम्टा ने किया।
इस मौके पर इंदू पवार, सीमा जोशी समेत कांस्टेबल सुनील कुमार और रवि शंकर राणा आदि मौजूद रहे।






