कन्नौज-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों की अपराध करके अर्जित की गई संपत्ति को गैंगस्टर की धारा 14(1) के तहत जब्त की

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज नेटवर्क कन्नौज से दीपसिंह

गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों की अपराध करके अर्जित की गई संपत्ति को गैंगस्टर की धारा 14(1) के तहत जब्त की गई।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री कुंवर अनुपम सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद कन्नौज में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा आज दिनांक 26/11/2022 को कोतवाली कन्नौज पर पंजीकृत मु0अ0स0 534/22 धारा 3(1) उप्र गिरोह बंद अधिनियम के अभियुक्त 1.मुकीम अली 2.कलीम पुत्रगण मुस्तकीम अली निवासीगण सारोतोप थाना कोतवाली कन्नौज ,जिन्होंने अवैध तरीके से अपराध करके तमाम संपत्ति व धन अर्जित किया था , उन तमाम संपत्ति व बैंक में जमा किये गए धन (अनुमानित कीमत 30 लाख ) को आज गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत ध्वनि विस्तारित यंत्र व ढोल से मुनादी कराकर जब्त कर लिया गया है । मुकीम अली के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कोतवाली कन्नौज पर 10 अभियोग पंजीकृत हैं और कलीम अली के विरुद्ध कोतवाली कन्नौज पर 08 अभियोग पंजीकृत हैं। दोनों अपराधी हिस्ट्रीशीटर भी हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button