उत्तराखंडधार्मिक

उत्तराखंड गढ़वाल धार्मिक श्री हेमकुंट साहिब,जम गया अमृत सरोवर हुई जमकर बर्फबारी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड देहरादून आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

उत्तराखंड में स्थित पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड के लोकपाल घाटी में स्थित हिन्दू सिक्ख आस्था का संगम उच्च हिमालय तीर्थ श्री लोकपाल हेमकुंट साहिब धाम में इन दिनों बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है,श्री हेमकुंट साहिब की खूबसूरत तस्वीरें देखिए 15 हजार फीट पर मौजूद इस तीर्थस्थल के चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है, पवित्र हिम सरोवर अमृत कुण्ड भी पूरी तरह जमा हुआ है, बर्फ की मोटी परत से घिरा अमृत सरोवर का दृश्य मनमोहक नजर आ रहा है,गत 10 अक्टूबर को कपाट बंद होने के बाद गुरु धाम में सन्नाटा पसरा हुआ है, सिक्ख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की पवित्र तपस्थली पूरी तरह बर्फ के आगोश में है,हिम सरोवर के ऊपर चारों और पवित्र सप्त श्रृंग की चोटियां धाम की प्राकृतिक सुंदरता पर चार चांद लगा रही है, श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबन्धन कमेटी के सीनियर मैनेजर सरदार सेवा सिंह ने गुरु धाम हेमकुंट साहिब से लौटकर ये तस्वीरे शेयर कर बताया कि धाम पूरी तरह बर्फ के आगोश में है और यहां स्थिति सामान्य है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button