धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

हाईवे अंडरपास के सामने किराना दुकान बनी शराबियों का अड्डा, अप्रिय घटना की आशंका

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

हाईवे अंडरपास के सामने किराना दुकान बनी शराबियों का अड्डा, दुर्घटना की आशंका

धामपुर (बिजनौर)।
ग्रामीण क्षेत्र हुसैनपुर उर्फ पुराने धामपुर में NH-734 हाईवे अंडरपास के सामने स्थित एक किराने की दुकान इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई है। शाम होते ही यह दुकान अवैध शराबखोरी का अड्डा बन जाती है, जहां आसपास के कई गांवों के लोग जुटकर खुलेआम शराब का सेवन करते देखे जा सकते हैं।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार कोडिपुरा, उदयपुरा, भरापूर, गजरौला और मैमनपुर समेत आस-पास के गांवों से शराबी यहां एकत्र होते हैं। नशे की हालत में आए दिन आपसी झगड़े, गाली-गलौज और हंगामा होता रहता है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं, बच्चों और राहगीरों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उक्त स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग के अंडरपास के ठीक सामने स्थित होने के कारण स्थिति और भी संवेदनशील हो जाती है। नशे में धुत लोग सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जिससे किसी भी समय बड़ी सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई गंभीर हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यह सब सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम हो रहा है, जो कानून व आबकारी नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है, इसके बावजूद अब तक प्रशासन व पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

पीड़ित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कराकर संबंधित दुकान के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए और हाईवे क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बहाल हो सके।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close