हर हर महादेव और जय भोले नाथ के जयकारों से भक्ति में डूबा हापुड

हर हर महादेव और जय भोले नाथ के जयकारों से भक्ति में डूबा हापुड
जैसा कि सभी को विदित है कि सावन का महीना चल रहा है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इस मास में एक बड़ा जन सैलाब भोले बाबा की सेवा के लिए निकल पड़ता है संपूर्ण विश्व में उत्तराखंड के हरिद्वार ऋषिकेश गोमुख एवं विभिन्न पूजनीय स्थलों से कांवरिया गंगा जल लेकर आते हैं श्रावण मास में शिवरात्रि वाले दिन एवं अपने-अपने क्षेत्र में स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भोले की उपासना करते हैं।

इन कांवड़ियों की सेवा के लिए विभिन्न शहरों में भिन्न-भिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा कांवड़ियों की सेवा कैंप लगते हैं इसी सापेक्ष में जनपद हापुड़ के सदर क्षेत्र में चौंकडात मार्केट पर बोलो की सेवा के लिए पिछले 4 दशकों से शिव मंदिर कावड़ सेवा समिति कांवड़ियों की सेवा हेतु स्वास्थ्य एवं सेवा कैंप लगती चली आ रही है

हर साल की बातें इस साल में शिव मंदिर कावड़ सेवा समिति के द्वारा कावड़ सेवा कैंप का आयोजन किया जा रहा है जहां पर मार्केट स्थित प्रतिष्ठानों के मालिक कॉवडीयों के सेवा हेतु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

भोले के भजनों से सारा वातावरण भक्ति में होता दिख रहा है वही दूर-दूर से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों को भी सेवा शिविर में स्नान ध्यान एवं जलपान के व्यवस्था खूब भा रही है कांवरिया के इस कैंप में समस्त चौकडात मार्केट के व्यापारी वर्ग के सौजन्य से कांवड़ियों को चिकित्सकों द्वारा उचित चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं।



























