उत्तरप्रदेश
आईएससी बोर्ड में हसन शोएब ने किया जिला टॉपस्कूल व घर में खुशी का माहौल

बलरामपुर आईएससी बोर्ड परीक्षा में जिले का टॉपर बनकर नगर कोतवाली के पीछे के रहने वाले हसन शोएब ने 92.3 प्रतिशत हासिल करके अपने माता पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्र की इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई।परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल बन गया। स्कूल प्रशासन और परिजनों ने छात्र को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित मेहनत को दिया। वहीं स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।


















