वाराणसी/उत्तरप्रदेश

पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के जोनल कार्यसमिति की बैठक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के जोनल कार्यसमिति की बैठक आज दिनांक 20 जुलाई 2025 दिन रविवार समय सुबह 9:30 बजे विश्व हिंदू परिषद कार्यालय, इंग्लिशया लाइन, वाराणसी में दीप प्रज्वलन एवं दत्तोपंत ठेंगडी, भारत माता तथा विश्वकर्मा जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुई।

जिसके मुख्य अतिथि माननीय अशोक कुमार शुक्ला, अखिल भारतीय मंत्री, भारतीय मजदूर संघ एवं प्रभारी, भारतीय रेलवे/मेट्रो तथा श्री जगदीश प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष भारतीय रेलवे मजदूर संघ, श्री शंभू नाथ तिवारी, विशेष आमंत्रित सदस्य रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अरविंद कुमार एवं संचालन महामंत्री श्री बजरंगी दुबे जी ने किया।

उद्घाटन सत्र में माननीय अशोक शुक्ला जी ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मान्यता सिर्फ सुविधाओं के लिए जरूरी है, जबकि संगठन का कार्य बिना मान्यता के भी कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु किया जा सकता है। उन्होंने वर्तमान संगठन की निष्क्रियता की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि निष्ठा पूर्वक कर्मचारी हितों की रक्षण कार्य करें। रेलवे में तेजी से हो रहे बदलाव पर कड़ी नजर रखते हुए कर्मचारियों की हितों को कैसे सुरक्षित रखा जाय, इस पर लंबी चर्चा हुई। साथ ही आठवें वेतन आयोग और बोनस में सुधार के लिए कर्मचारियों को एकजुटता का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर राय, योगेश मल, राजेश जी, संजय त्रिपाठी, रविंद्र कुमार, कामेश्वर दूबे, अजीत शाही, शैलेश चंद्र वर्मा, सुरेंद्र कुमार यादव, मनोज अवस्थी, सर्वेश पांडे, हरिनारायण शर्मा, विकास केशरी, रंजीत कुमार, अर्जुन मौर्या, सुरेंद्र यादव, पीके सिंह, डीके शर्मा, यशवंत यादव, रमेश शुक्ला, मिथिलेश राय, सिल्वेस्टर मिंज, राजीव सिंह, बिरजू सिंह, आशुतोष दुबे, धीरज पांडे, हृदय मोहन, राहुल, संजय, कमलेश, राजू राय, सामोद, रामजी पंडित, सुरेंद्र राम, शिवम कुमार, विकास नारायण, अयोध्या गुप्ता, दिवाकर, उमेश, अशोक, मुन्ना आदि कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button