स्व. एस.सी.गुड़िया के 16वें स्मरण दिवस पर पं. नारायण दत्त तिवारी स्मृति पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन होगा आज

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,परमश्रद्धेय स्वर्गीय सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया जी के सोलहवें स्मरण दिवस के अवसर पर “सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज” में विधायक निधि से निर्मित पं. नारायण दत्त तिवारी स्मृति पुस्तकालय कक्ष का शुभ उद्घाटन 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार को किया जाएगा।
इस पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक बाजपुर श्री यशपाल आर्य जी के करकमलों द्वारा संपन्न होगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे स्मृति यज्ञ से प्रारंभ होगा, इसके बाद 9:30 बजे पुस्तकालय कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा और 10:30 बजे स्वल्पाहार का आयोजन किया गया है।
यह आयोजन स्व. सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया जी की स्मृति को समर्पित है। आयोजकों ने शहर के सभी गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों और शुभचिंतकों को इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होने का सादर आमंत्रण दिया है।
कार्यक्रम की निवेदिका श्रीमती विमला गुड़िया और डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने बताया कि यह पुस्तकालय कक्ष छात्रों के शैक्षणिक विकास और ज्ञान संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


















