काशीपुर-उत्तराखण्ड़

एलडी भट्ट अस्पताल में सुरक्षा की पोल खुली, पहले भी हो चुकी हैं कई चोरियां

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,एलडी भट्ट उप जिला राजकीय चिकित्सालय से ऑक्सीजन सिलिंडर गायब होने का मामला अब अस्पताल की समूची सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। जांच में यह बात सामने आ रही है कि अस्पताल में सुरक्षा में सेंधमारी का यह कोई पहला वाकया नहीं है।

सूत्रों के अनुसार इससे पहले भी यहां कई बार शातिर चोरों ने अपनी मर्जी से हाथ साफ किए हैं। पूर्व में इस चिकित्सालय परिसर से दोपहिया वाहनों की चोरी और यहां तक कि एयर कंडीशनर जैसे भारी-भरकम उपकरणों के गायब होने के मामले भी सामने आ चुके हैं। इससे स्पष्ट है कि यहां सुरक्षा तंत्र के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल परिसर के इर्द-गिर्द अक्सर नशेड़ियों और संदिग्ध तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जो इस तरह की वारदातों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। लोगों का कहना है कि जिस जगह चौबीसों घंटे आवाजाही और सुरक्षा की निगरानी होनी चाहिए, वहां से सिलिंडर जैसे भारी सामान का आसानी से बाहर निकल जाना कहीं न कहीं मिलीभगत या प्रशासनिक विफलता की ओर इशारा करता है।

अस्पताल प्रशासन की इस ढिलाई ने न केवल सरकारी खजाने को चोट पहुंचाई है, बल्कि उस भरोसे को भी तोड़ा है जो जनता एक सरकारी संस्थान पर करती है। ऑक्सीजन सिलिंडर जैसे जीवनरक्षक उपकरणों का गायब होना सीधे तौर पर मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है, लेकिन जनता मांग कर रही है कि दोषियों के साथ-साथ लापरवाह अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button