असम/गुवाहाटी

पीयरलेस हॉस्पिटल ने असम, गुवाहाटी में किया अपना विस्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


असम के माननीय मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा द्वारा किया गया पीयरलेस हॉस्पिटल गुवाहाटी का उद्घाटन
गुवाहाटी | जुलाई 21, 2025– पूर्वी भारत में चिकित्सीय उत्कृष्टता और सहानुभूतिपूर्ण स्वास्थ्य सेवा का पर्याय बन चुके पीयरलेस हॉस्पिटल ने गर्व के साथ अपनी नई सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल- पीयरलेस हॉस्पिटल, गुवाहाटी के शुभारंभ की घोषणा की है।
गुवाहाटी, असम और पूरे पूर्वोत्तर भारत में उन्नत, एकीकृत और सहानुभूतिपूर्ण स्वास्थ्य सेवा को घर के समीप उपलब्ध कराते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की परिभाषा को नए सिरे से गढ़ने के उद्देश्य से समर्पित इस अस्पताल का औपचारिक उद्घाटन असम के माननीय मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा द्वारा एक औपचारिक समारोह में किया गया।
इस उद्घाटन के साथ, पीयरलेस अस्पताल अपने 30 वर्षों से अधिक के विश्वसनीय चिकित्सा अनुभव और चिकित्सीय उत्कृष्टता की विरासत को गुवाहाटी जैसे जीवंत शहर में लेकर आया है।
हालांकि सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सेवा ढांचे में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, फिर भी इस क्षेत्र के एक बड़े हिस्सों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा तक पहुंच बनाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है— विशेषकर समय पर निदान और सुपरस्पेशियलिटी सेवाओं की उपलब्धता के संदर्भ में। हर वर्ष, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिज़ोरम, त्रिपुरा, उत्तर बंगाल और यहां तक कि बांग्लादेश से भी हजारों मरीज हृदय, न्यूरोलॉजी, कैंसर, किडनी और ट्रॉमा से जुड़ी समस्याओं के लिए गुणवत्तापूर्ण इलाज की तलाश में मेट्रो शहरों का रुख करते हैं।
पीयरलेस हॉस्पिटल गुवाहाटी की स्थापना इन महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की गई है। यह अस्पताल असम और आसपास के राज्यों के लोगों के लिए विश्वसनीय चिकित्सा सेवाओं को उनके घर के करीब लाने के उद्देश्य से तैयार की गई है, ताकि लंबी दूरी की यात्रा से होने वाले शारीरिक और आर्थिक बोझ को कम किया जा सके। अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे, उच्च स्तरीय चिकित्सा विशेषज्ञों और सहानुभूतिपूर्ण सेवा के साथ, यह अस्पताल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा के योगदान में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है।
“आज पीयरलेस के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है— असम और पूर्वोत्तर में नैतिक, रोगी-केंद्रित देखभाल की हमारी 30 साल पुरानी विरासत का प्रवेश। शुरुआत में 100 बिस्तरों और 2026 तक 300 बिस्तरों के साथ, पीयरलेस हॉस्पिटल गुवाहाटी कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और क्रिटिकल केयर जैसी उन्नत विशेषज्ञताएँ प्रदान करेगा”, पीयरलेस जनरल फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और पीयरलेस हॉस्पिटल समूह के प्रमोटर श्री जयंत रॉय ने कहा। “हम माननीय मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित हैं—असम स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक राष्ट्रीय मॉडल के रूप में उभर रहा है, और हमें इस यात्रा का हिस्सा बनने पर गर्व है। पीयरलेस स्वामित्व, विश्वास और उत्कृष्टता का प्रतीक है—और इस कदम के साथ, हम सेवा करने, उपचार करने और साथ-साथ बढ़ने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।”
250 बिस्तरों वाला पीयरलेस हॉस्पिटल, आहोमगांव आई एस बी टी के पास में स्थित है, जो अत्याधुनिक अवसंरचना, उत्कृष्ट चिकित्सकीय विशेषज्ञों और उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाओं से सुसज्जित है। यह अस्पताल एक ही छत के नीचे संपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

About Peerless Hospital Kolkata:
Established in 1994, Peerless Hospital is one of Eastern India’s most respected super-speciality hospitals, trusted for over 30 years of clinical excellence, ethical care, and patient-first values.
Serving over 1.2 crore patients across Eastern and Northeastern India, as well as neighbouring countries, the hospital has performed over 3.2 lakh surgeries and manages more than 2,000 critical care cases annually.
Key Accreditations:
• NABH for hospital quality and safety
• NABL for diagnostics excellence
• Platinum Certification by Bureau Veritas for pharmacy services
With 500+ beds, advanced infrastructure, and a legacy of clinical firsts—including the region’s first Neonatal ICU, flat-panel Cath Lab, and AI-based robotic joint replacements – Peerless Hospital continues to lead in tertiary care.
Research & Innovation
• 40+ global clinical trials across major specialties
• First in East India for cochlear implants and Zolgensma gene therapy
• Exclusive vaccine and drug trial partner for COVID-19 and rare disease therapies
People & Education
Over 2,500 professionals, including more than 300 doctors, Peerless is also a hub for medical training, offering postgraduate programs in nursing, physiotherapy, and allied health sciences.
Recognition
Ranked 14th Best Hospital in India (Outlook 2025), Peerless continues its mission of accessible, ethical, and world-class healthcare.
More info: www.peerlesshospital.com

About Peerless
Founded in 1932, Peerless is one of Eastern India’s most iconic and diversified business conglomerates, with interests spanning finance, healthcare, hospitality, and real estate. Built on the pillars of integrity, inclusiveness, and social commitment, Peerless has become synonymous with trust and credibility for generations of Indians.

For Media Queries & Interviews:
Mr. Indrajeet Banerjee (AVP – Marketing, Peerless Hospital)
indrajeet.banerjee@peerlesshospital.com | 9883338350

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button