नई दिल्ली

दिल्ली में अप्रैल में इस बार हवा रही साफ,प्रदूषण में आई कमी,179 रहा औसत एक्यूआई

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

समय से पहले हुई बारिश और तेज हवाएं प्रदूषण कम होने का बनीं कारण

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल अप्रैल महीने में हवा पिछले वर्षों से साफ रही। 30 अप्रैल तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 179 दर्ज किया गया,ये मध्यम श्रेणी में आती है।इस दौरान एक दिन हवा संतोषजनक,19 दिन मध्यम और 10 दिन खराब श्रेणी में रही।अप्रैल 2025 में औसत एक्यूआई 210 था,जिसमें 20 दिन खराब हवा दर्ज की गई थी। वहीं 2024 में एक्यूआई 182 और 2023 में 180 रहा था। 2022 में एक्यूआई 255 था।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदूषण कम होने का मुख्य कारण समय से पहले हुई बारिश और तेज हवाएं हैं।मार्च के मध्य से अप्रैल के मध्य तक हुई प्री-मानसून बारिश ने तापमान को काबू में रखा और हवा को साफ करने में मदद की।बारिश और हवाओं के कारण प्रदूषक कण फैल गए, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला।

गुरुवार को एक्यूआई 148 दर्ज किया गया। इसमें मंगलवार की तुलना में 35 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई।एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 204 दर्ज किया गया।गाजियाबाद में 212, नोएडा में 184 और गुरुग्राम में 128 एक्यूआई दर्ज किया गया।फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही।फरीदाबाद में एक्यूआई 124 दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक हवा पूर्व दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली।वहीं अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 4000 मीटर रही। इसके अलावा वेंटिलेशन इंडेक्स 18000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 161.7 और पीएम 2.5 की मात्रा 65 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि रविवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button