वाराणसी/उत्तरप्रदेश

महिला दिवस पर एलपीजी गैस के दाम बढ़ाकर महिलाओं की खुशी में खलल – शशि प्रताप सिंह

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने पर केंद्र की बीजेपी सरकार की कड़ी आलोचना की है उन्होंने कहा कि महिला दिवस और रमज़ान जैसे महत्वपूर्ण अवसर के बीच गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देती है, वहीं दूसरी तरफ रमज़ान के पवित्र महीने में नमाज़ियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की खुशियों में खलल डाला गया है |

शशि प्रताप सिंह ने कहा कि जिस दिन “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे नारों के साथ महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की बात होनी चाहिए थी उसी दिन एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर सरकार ने मां-बहनों की जेब पर बोझ डालने का काम किया है उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लिया जाए ताकि आम जनता और खासकर महिलाओं को राहत मिल सके ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button