वाराणसी/उत्तरप्रदेश

फीट इण्डिया के ब्राण्ड एम्बेसडर आईआरएस नरेन्द्र यादव ने प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दर्जनो मातृ शक्ति महिलाओ का किया सम्मान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बृहद औषधीय आधारित फलदार पौध रोपण का फीट इण्डिया के ब्राण्ड एम्बेसडर आईआरएस नरेन्द्र यादव ने प्रबोधिनी फाउण्डेशन के तत्वावधान करने का लिया संकल्प ||

प्रकृति संरक्षण एवं गौ संरक्षण हेतु कार्य का सौभाग्य मिलना जीवन का सबसे बड़ा पुनीत कार्य- नरेन्द्र यादव ||

वाराणसी :- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर रविवार को प्रबोधिनी फाउण्डेशन के तत्वावधान में सम्मान समारोह एवं बृहद पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के सानिध्य में हुआ | प्रकृति संरक्षण हेतु अनोखा एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली दर्जनो महिलाओ को सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि फीट इण्डिया के ब्राण्ड एम्बेसडर वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी नरेन्द्र यादव ने अंग वस्त्र एवं फलदार पौधा प्रदान कर सम्मानित किया एवं 101औषधी आधारित पौध रोपण राधामोहन जी गौशाला चौमुहा के प्रांगण में किया गया |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फीट इण्डिया के ब्राण्ड एम्बेसडर नरेन्द्र यादव ने कहा कि प्रकृति संरक्षण एवं गौ संरक्षण हेतु कार्य का सौभाग्य मिलना जीवन का सबसे बड़ा एवं पुनीत कार्य है | वृक्ष धरा का आभूषण है दूर करता प्रदूषण है एवं हरा वृंदावन स्वस्थ वृंदावन के श्लोगन का संकल्प लेकर बृहद औषधीय आधारित फलदार पौध रोपण फीट इण्डिया प्रबोधिनी फाउण्डेशन के तत्वावधान में पौधे संरक्षण की व्यवस्था के साथ लगायेगा | यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने समरोह को संबोधित करते हुये कहा कि मातृशक्ति ही धरती माता और गौ माता का संरक्षण कर सकती है | पर्यावरण संरक्षण का संकल्प महाराज जय कृष्ण दास ने दिलवाया जिसमें पहले चरण में पोलीथीन मुक्त हेतु सृजनात्मक अभियान चलाने एवं एक लाख औषधीय आधारित पौधे लगाने का संकल्प लिया गया | सम्मान समारोह की मुख्य वक्ता राष्ट्रीय भागवत कथा वाचक भारती दीदी महाशोभा,अध्यक्षता डा. राजवीर,संचालन विनय शंकर राय “मुन्ना” एवं धन्यवाद ज्ञापन नरेन्द्र शर्मा जिलाध्यक्ष यमुना रक्षक दल ने किया तथा यमुना रक्षक दल महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनी सिसोदिया,एडवोकेट शिवपूजन सिंह,प्रबोधिनी फाउण्डेशन के समन्वयक वेदान्त राय,डा.आर एन सिंह, मालती दीक्षित,राधा बल्लभ शर्मा इत्यादि ने प्रमुखता से विचार व्यक्त किया |

सम्मान समारोह में पर्यावरण संरक्षण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राष्ट्रीय भागवत कथा वाचक भारती दीदी महाशोभा,मोना सिसोदिया,मालती दीक्षित,विमलेश देवी, रामवती,शीला देवी,भगवान देवी,राजेश्री, ओमवती,पूरन देवी,राधा सेनी,जानकी सेनी,सरोज देवी सहित कुल दर्जनो ब्रज गोपीयो को अंगवस्त्र एवं औषधीय पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button