नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

दौड़ प्रतियोगिता में प्रमित प्रथम।

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

दौड़ प्रतियोगिता में प्रमित प्रथम

सोमवार को स्योहारा रोड़ स्थित आर आर पब्लिक स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल की डायरेक्टर प्राची गुप्ता व उप प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल शिक्षक जीवन सिंह के अनुसार कक्षा नर्सरी में बालक वर्ग से 40 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रमित प्रथम, दिव्यांश द्वितीय, राजवर्धन तृतीय जूनियर केजी सी में शौर्य कुमार प्रथम,कुशांक द्वितीय,जुलकरेन तृतीय सीनियर केजी बी में आरव प्रथम, दैविक द्वितीय,देव तृतीय बालिका वर्ग से नर्सरी में कीर्ति प्रथम,चैरी द्वितीय, सुखप्रीत तृतीय जूनियर केजी सी में त्रिशा प्रथम,परिधि द्वितीय,शिवान्या तृतीय सीनियर केजी बी में काव्या प्रथम,अफीफा द्वितीय, व अनाया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नर्सरी ए में बालक वर्ग से मेंढक दौड़ प्रतियोगिता में राज्यवर्धन प्रथम, भविष्य द्वितीय,गिवांश तृतीय नर्सरी बी में उन्नत प्रथम, रूद्र द्वितीय, सूर्यांश तृतीय नर्सरी बालिका वर्ग से शंकु दौड़ प्रतियोगिता में आयजा प्रथम, मिशाका द्वितीय, कृतिका तृतीय नर्सरी बी में युवांश प्रथम, सार्थक द्वितीय, लिवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर केजी बी बालक वर्ग की नींबू – चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में बासु प्रथम, रुद्र द्वितीय, मलकित तृतीय सीनियर केजी ए में दक्ष प्रथम, रूद्रजीत द्वितीय, आरुष तृतीय बालिका वर्ग से जूनियर केजी बी में ईशु प्रथम, पारकी द्वितीय, निकिता तृतीय सीनियर केजी ए में शानवी प्रथम, विनिका द्वितीय, अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर केजी ए बालक वर्ग की समूह दौड़ प्रतियोगिता में मोहम्मद असद प्रथम, हनु द्वितीय, मोहम्मद अफ़फान तृतीय सीनियर केजी सी में तेजवीर प्रथम, हर्षवर्धन द्वितीय, अनिरुद्ध तृतीय बालिका वर्ग से जूनियर केजी ए में ईशा प्रथम, आयजा द्वितीय, अंजल तृतीय सीनियर केजी सी में गितिलन प्रथम, रूष्टि द्वितीय, कृतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सफल सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया । इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में संजीव डबास,रीना रानी,अलका चौहान, भारती त्यागी,मीनू वर्मा,सोनम राजपूत, मोनिका, शिखा चौधरी, रुबीना अंजुम, नैन्सी चंद्रा आदि का सहयोग रहा।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close