दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

रिपोटर विकास सिंह
दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
नूरपुर। दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर आज दिनांक 15 सितंबर 2025 को ऑल दिव्यांग सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी महोदया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दिव्यांगों के लिए पेंशन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित 27 सूत्रीय मांगों को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की गई।इससे पूर्व 30 जुलाई को दिव्यांग महागठबंधन ने लखनऊ विधानसभा पर धरना दिया था। उस धरने में ऑल दिव्यांग सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रियासत राजा और बिजनौर जिला अध्यक्ष नौशाद शाह अल्वी के नेतृत्व में बड़ी संख्या ऑल दिव्यांग सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी राष्ट्रीय प्रभारी सजाकत हुसैन, जिला महासचिव फिरोज़ आलम, जिला प्रवक्ता टिकेंद्र कुमार, नगर अध्यक्ष नूरपुर सरदार सुरेन्द्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष धामपुर मौ मोहसिन, शकील सलमानी, वसीम कुरैशी, सुशील कुमार, ज़ीनत परवीन, नरगिस परवीन, एवं मीडिया प्रभारी, हैदर राजा, गुलफाम राजा, जावेद आलम, आदि, एवं तमाम दिव्यांगजन शामिल हुए थे। उस समय सरकार के प्रतिनिधियों ने दिव्यांगों को आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था, किंतु अब तक सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है।राष्ट्रीय अध्यक्ष रियासत राजा ने कहा कि योगी सरकार को दिव्यांगों की समस्याओं को गंभीरता से समझना चाहिए। समाज में दिव्यांगों को अक्सर एक कमजोर कड़ी माना जाता है, जबकि वे भी समान अधिकारों और अवसरों के हकदार हैं। जिला अध्यक्ष नौशाद शाह अल्वी ने कहा कि यदि सरकार जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।ज्ञापन के माध्यम से दिव्यांगजनो ने मुख्यमंत्री से मांग की कि 2016 के दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम को पूर्ण रूप से लागू किया जाए तथा दिव्यांगों को पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा में आरक्षण और रोजगार के अवसर शीघ्र उपलब्ध कराए जाएं।कार्यक्रम में ऑल दिव्यांग सेवा ट्रस्ट के जिला और तहसील स्तर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुँचाने का संकल्प लिया।





