नई दिल्लीन्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़

ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

बेंगलुरु/नई दिल्ली। ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रात्रि 9:00 बजे ज़ूम के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री अब्दुल रशीद अंसारी द्वारा किया गया।

बैठक में समाज की वर्तमान आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से प्रदेश अध्यक्षों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लेकर अपने-अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, रोजगार एवं राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करने का संकल्प लिया गया।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button