जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

वाराणसी । आज दिनांक 19-12-2025 को श्रीमान् पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी0 महोदय, श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक श्री राजेश मोदक महोदय, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज श्री प्रशांत वर्मा महोदय, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी श्री कुंवर प्रभात महोदय के आदेशानुसार रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मों व सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक श्री रजोल नागर के निर्देशन में उ0नि0 सोहनपाल वर्मा मय हमराह हेड कांस्टेबल हेमंत कुमार व हेड कॉन्स्टेबल राम सिंह थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी व सीआईबी आरपीएफ वाराणसी के कां0 सतीश यादव, कां0 वीरेन्द्र कुमार, कां0 रोहित सभी लोग रेलवे स्टेशन कैन्ट वाराणसी पर चेकिंग कर रहे थे दौरान चेकिंग पूर्वी छोर काशी साइड पर आया तो नेम पटिका के पास से एक व्यक्ति पीला थैला बैग लेकर तेज कदमों से पूरब की तरफ चल दिया जिसे शक अपराध की आशंका होने पर प्लेटफार्म नंबर एक पर पकड़ लिया गया पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम मनीष कुमार पुत्र स्व0 बिन्दाराय नि0 बख्तियारपुर थाना अथमल गोला जिला पटना बिहार उम्र 25 वर्ष बताया तथा यह भी बताया कि साहब मेरे पास जो पीला थैला है उसमें देशी शराब है। जिस कारण आप लोगों को अपनी तरफ आता देखकर भागना चाहा, कि आप लोगों ने पकड़ लिया । पकडे गये व्यक्ति की जामा तलाशी नियमानुसार ली गयी तो पीला थैला बैग बरामद हुआ जिसको खोलकर देखा गया तो उसमें विन्डसर लाईम देशी शराब फ्रूटी 200 एमएल तीव्रता 36 वी/वी अवैध 42 पाउच देशी शराब बरामद हुआ है बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर उपरोक्त अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0स0 397/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की गई।
कुल बरामदगी– 8.4 ली0 देशी शराब
कुल कीमती लगभग -2940/- रुपये
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0स0-397/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम
बरामदगी- अभियुक्त के पास कुल-42 पाउच देशी शराब विन्डसर लाईम देशी शराब फ्रटी 200 एमएल तीव्रता 36 वी/वी बरामद किया गया जिसकी कुल अनुमानित कीमत-2940/ रु0 है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
- निरीक्षक श्री रजोल नागर थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
- उ0नि0 सोहनपाल वर्मा थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
- हेड कांस्टेबल हेमंत कुमार थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
- हेड कॉन्स्टेबल राम सिंह थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
- कां0 सतीश यादव सीआईबी आरपीएफ वाराणसी
- कां0 सतीश यादव, सीआईबी आरपीएफ वाराणसी
- कां0 वीरेन्द्र कुमार, सीआईबी आरपीएफ वाराणसी





