उत्तरप्रदेश
Trending

बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति की केंद्रीय कार्यकारणी की वर्चुअल बैठक संपन्न

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

फतेहपुर- बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए 21 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से खत लिख चुके , बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय के निवास विजय नगर में बैठक हुई , बैठक की शुरुवात बुन्देलखण्ड राज्य आंदोलन के जनक स्व शंकर लाल महरोत्रा के चित्र पर माल्यार्पण से हुई l बैठक बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के भावी कार्य योजनाओं वर्तमान गतिविधियों पर चर्चा समीक्षा हुई ।

सभी जिलों के प्रभारी, केंद्रीय कार्यकारणी के सदस्य वर्चुअल माध्यम से जुड़ करे अपने जिले में चलाए जा रहे है कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की l *समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने बताया की सितंबर में निवाड़ी बुन्देलखण्ड में दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया जाना है , चिंतन शिविर बुंदेलखंड के लिए आंदोलन कर रहे सभी संगठनों को समिति द्वारा आमंत्रित किया जायेगाl

बैठक सभी ब्लॉकों में समिति के स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने हेतु योजना बनाई गई l स्वयंसेवक प्रशिक्षण प्रभारी संगठन महामंत्री कौशल और सह प्रभारी नीरज को बनाया गया है l प्रशिक्षण के माध्यम से आंदोलन से जुड़े स्वयं सेवक और बेहतर ढंग से कार्य कर अपने लक्ष्य तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करेंगे l बुंदेलखंड राज्य निर्माण हेतु प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा हुई l

मुख्य रूप से देवब्रत त्रिपाठी, संतोष केसरवानी, डॉ संतोष सक्सेना, उपेंद्र सिंह, समीर पाण्डेय ,वर्चुअल माध्यम से डाल चंद्र मिश्रा , दिनेश सिंह , रमेश पासवान , प्रियम दिनकर , यज्ञेश , सुमीत , प्रणेस ,उत्कर्ष , दीनान्नंद , धनकर सिंह , लक्ष्य पटेल आदि रहे l बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय संयोजक तारा पाटकर के नेतृत्व में दिन प्रतिदिन आंदोलन आगे बड़ रहा है l बुंदेलियों को विश्वास है जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना वादा निभाते हुए राज्य का गठन करेंगे l

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button