प्रधानमंत्री मोदी के नेतत्व में फिर से उत्तर प्रदेश में बनेगी भाजपा सरकार – पारस जैन
बिजनौर – भाजपा के संगठन टीम मोदी सपोर्टर संघ भारत के पारस जैन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व शोशल मीडिया जिला मीडिया प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा ने सोमवार कि सुबह प्रातः 21 विधान सभा क्षेत्र नहटौर बिजनौर भाजपा विधायक ओम कुमार के कैंप कार्यालय पर कहा कि आज उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजनाओं का लाभ श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनमानस तक पहुंचा इसके अलावा सरकार ने कई अधिक योजनाएं चलाकर गरीबों को खुश रखने का कार्य किया।
आज उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने जो भूमिका निभाई है उसके लिए उत्तरप्रदेश की जनता उनका आभार व्यक्त करती है सरकार की चलाई जा रही योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का आगामी चुनाव को देखते हुए पहला मकसद है कि वह श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को मजबूत बनाने का कार्य उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों में भी करें पारस जैन ने बताया कि उनके संघ के समर्थकों ने भाजपा को समर्थन देते हुए तेजी से प्रचार प्रसार में जुट गए है पार्टी को जिताने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।


















