AIRA NEWS NETWORK – जनपद स्तर पर ऑपरेशन “भल छॉ” शुरू किया जा रहा है। ऑपरेशन ’’भल छॉ’ ? के तहत थाना स्तर पर Buddy सिस्टम बनाया जाएगा, जिसमें जनपद स्तर पर एक कमेटी बनाई जा रही है। जनपद स्तर पर गठित समिति के द्वारा कर्मचारियों की पारिवारिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी, मानसिक, आर्थिक, एवं व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में काउंसलिंग के माध्यम से बातचीत कर उसका निदान किया जायेगा। तथा परिवार के सदस्यों से समंन्वय स्थापित कर पारिवारिक समस्याओं के बारें में जानकारी प्राप्त कर उनका निराकरण करने का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा।
ताकि पुलिस कर्मचारीगण कठिन परिस्थितियों व मानसिक तनाव के दौरान अपने आप को अकेला महसूस ना कर पाए आपको बताते चलें अभी कुछ दिन पहले दो कांस्टेबल खो दिए अन्य दो पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी परंतु उन्हें समय रहते बचा लिया गया था आखिर ऐसा क्या है यह क्या होता है के पुलिसकर्मी आत्महत्या जैसा कार्य करने को विवश हो जाता है विषय बड़ा गंभीर है आला अधिकारी गणों को समीक्षा करनी चाहिए कि विभाग में ऐसा क्या चल रहा है जिसकी वजह से पुलिसकर्मी आत्महत्या करने को तैयार हो जाते हैं अगर आला अधिकारी गण इस विषय में गंभीर हूं और समीक्षा कराई जाए तो समस्या का समाधान अवश्य ही निकलेगा




























