बिजनौर नारी शक्ति संगठन की बहनों ने मनाया रक्षाबंधन
AIRA NEWS NETWORK – नारी शक्ति संगठन की बहनों ने मिलकर सब इंस्पेक्टर अशोक शर्मा ,कांस्टेबल क्लर्क मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश शर्मा,ट्रेफिक पुलिस विक्रांत चौधरी,हेड कांस्टेबल ओमकार सिंह, प्रांतीय रक्षा दल नरेश कुमार आदि सभी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर ईश्वर से उनकी लंबी उम्र की कामना की।रक्षा सूत्र बांधने में संगठन की अध्यक्ष पूनम गोयल, ने कहा रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट विश्वास व प्रेम का त्यौहार है उन्होंने कहा कोई भी त्यौहार हो हमारे भाई पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ नहीं मना पाते हैं इसीलिए आज हमने उन्हें राखी बांधकर यह एहसास और विश्वास दिलाया है हम भी आपके अपने ही परिवार के लोग हैं और आप भी हमारा परिवार हैं।
वहीं उन्होंने कोविड-19 को लेकर आम जनता से भी अपील की है त्योहार को हर्षोल्लास के साथ बनाएं परंतु सरकार की गाइड लाइन का भी ध्यान रखें वैक्सीनेशन अवश्य कराएंइस मौके पर सभी नारी शक्ति संगठन की बहने वहां पर मौजूद रहे, महामंत्री शारदा चौधरी,उपाध्यक्ष मीना त्यागी,गार्गी,मधु भूषण,पूनम सैनी,प्रतिभा शर्मा,मीडिया प्रभारी सरिता आदि बहने उपस्थित रही।




























