उत्तरप्रदेश
Trending

परीक्षा स्थल में परीक्षार्थीयों के लिए कड़े इंतजाम

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – परीक्षा स्थल में परीक्षार्थी के पास मोबाइल अथवा कोई इलक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद होती है तो संबंधित केन्द्र व्यवस्थापक सहित अन्य दोषी अधिकारियों एंव कर्मचारियों के विरूद्व होगी दण्डात्मक कार्यवाही, जिला प्रशासन उ०प्र० अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2021 को नक़लविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्व-जिलाधिकारी उमेश मिश्रा

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने स्पष्ट करते हुए कहा कि जिला प्रशासन उ०प्र० अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तत्वाधान आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2021 (पीईटी) को नक़लविहीन और शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्व है, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों के 500 मीटर की परिधि में कोई भी फोटो स्टेट अथवा इलक्ट्रॉनिक सामग्री विक्रय से संबंधित कोई भी दुकान खुली न रहने पाए तथा परीक्षा केन्द्रों के बाहर पुरूष एवं महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगायी जाए और परीक्षार्थी की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाए।

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि सभी परीक्षा से पूर्व परीक्षा केन्द्रों के टॉयलट एवं बाथरूम में भी बारीकी से चैकिंग कराएं, ऐसा न हो कि वहां इलक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि तो छुपा कर रखी गई हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों की सतत् निगरानी के लिए परीक्षा कक्षों के अलावा गैलरी में भी सीसीटीवी केमरों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर नक़ल करने का अंदेशा न रहे।

जिलाधिकारी श्री मिश्रा कल देर शाम विकास भवन के सभागार में आयोजित आगामी 24 अगस्त,21 को उ०प्र० अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तत्वाधान सम्पन्न होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2021 (पीईटी) को नक़लविहीन, सुचारू और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दे रहे थे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि परीक्षार्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित समय प्रातः 08ः00 बजे के बाद ही परीक्षा स्थलों में प्रवेश कराएं और निर्धारित समय प्रातः 9ः30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति न दें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि त्रिस्तरीय चैकिंग प्रक्रिया के बाद ही परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में जाने दें। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि यदि किसी परीक्षार्थी के पास से परीक्षा कक्ष में मोबाइल अथवा कोई इलक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा स्थल में बरामद होती है तो संबंधित केन्द्र व्यवस्थापक सहित अन्य दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एंव कर्मचारियों के विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा के लिए जो केन्द्र निर्धारित किये गये हैं, परीक्षा शुरू होने से पहले चैक लिस्ट के आधार पर निरीक्षण कर लें और सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्धारित परीक्षा केन्द्रों और परीक्षार्थियों की सूची पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध करा दें ताकि उनके स्तर से आवश्यक सुरक्षा का प्रबन्ध किया जा सके।

उन्होंने बताया कि 17 परीक्षा केन्द्रों में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2021 (पीईटी) को पूरी तरह नक़लविहीन, सुचारू और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए 03 जोनल मजिस्टेªट, 07 सैक्टर मजिस्टेªट तथा 17 स्टेटिक्स मजिस्टेªट तैनात किए गए हैं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से गुणवत्तापरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कराएं तथा परीक्षा के समय प्रशन पत्र आदि खोलने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराना सुनिश्चित करें ताकि प्रत्येक स्तर पर निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के0पी0 सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन भगवानशरण दास, वि/रा अवधेश कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण रंजन, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जोनल मजिस्टेªट, सैक्टर मजिस्टेªट, स्टेटिक्स मजिस्टेªट तथा परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक मौजूद थे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button