AIRA NEWS NETWORK – सोशल मीडिया पर एक पिटाई का वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है।पता चला है कि एक गांव में छेडख़ानी को लेकर गांव के पंचों ने फैसला सुनाते हुए एक युवक को जूते चप्पल और लाठी डंडों से युवक की पिटाई कर डाली।ग्रामीणों ने युवक की का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।इस वायरल वीडियो को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
जिले के थाना किरतपुर के बुढ़नपुर नैन सिंह के रहने वाले विपुल नाम के व्यक्ति की ग्रामीणों ने चप्पलों व लाठी डंडों से सरेआम पिटाई कर डाली। युवक द्वारा पड़ोस की युवती से काफी दिनों से छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है।छेड़खानी को लेकर ग्रामीणों ने परसो युवक की पंचों के सामने पिटाई करके उसके सर के बाल उतारकर भरी पंचायत में शर्मसार किया।इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने युवक की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। इस घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। बरहाल अभी तक पुलिस द्वारा इस घटना को लेकर छान बिन शुरू कर दी गई है।
इस घटना को लेकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना में युवक द्वारा युवती के साथ छेड़खानी के मामले को लेकर पिटाई का मामला सामने आया है। घटना 16 जुलाई की है।इस घटना को लेकर लड़की पक्ष के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।




























