ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

करनाल – मेरठ रोड स्थित आवर्धन नहर पर निर्माणाधीन पुल अक्तूबर तक होगा कम्पलीट

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – करनाल-मेरठ रोड के चौड़ीकरण के कार्य में शुगरमिल के पास आवर्धन नहर पर बनाया जा रहा पुल, अक्तूबर तक कम्पलीट होगा, जनता को इससे बड़ी राहत मिलेगी। शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समीति की बैठक में प्रस्तुत एजेण्डा के दौरान उपायुक्त निशांत कुमार यादव के पूछने पर एन.एच. जींद के कार्यकारी अभियंता अनिल रोहिला ने यह जानकारी दी। बता दें कि इस रोड को, ताऊ देवी लाल चौक से आवर्धन नहर तक 6 मार्गी और इससे आगे मंगलोरा पुल तक 4 मार्गी बनाया जा रहा है।

उपायुक्त ने 6 मार्गी पार्ट की कम्पलीशन को लेकर कार्यकारी अभियंता से स्टेटस पूछा, तो उन्होंने करीब 600 मीटर का टुकड़ा अनकम्पलीट रहने की रिपोर्ट दी। इस पर उपायुक्त नाराज हुए और कहा कि पब्लिक कितनी परेशान है, शायद आपको इसका आभास नहीं। कहा कि रोज शिकायतें आती हैं, अब शिकायतकर्ताओं को आपके पास भेजूंगा। उन्होंने एक्सईएन से कहा कि मीटिंग में ही समस्या बताते हो, पहले क्यों नहीं, ताकि इसका समाधान हो जाए। उन्होंने कार्यकारी अभियंता को संवेदनशील रहकर काम करने के निर्देश दिए। मीटिंग में जिला पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया भी थे।

एजेण्डा में गत मीटिंग का एक पाँयट मॉडल रोड को लेकर था, जिसमें उपायुक्त एवं सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष द्वारा जिला के सभी इंजीनियरिंग विभागों को अपने-अपने एरिया में 5 किलोमीटर की एक-एक सड़क मॉडल बनाने के निर्देश दिए थे। आज की मीटिंग में उस पर फिर चर्चा हुई और सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को याद दिलाया कि इस पर तुरंत कार्रवाई कर अगले एक महीने तक इसे पूरा कर दिखाएं।

यह बनेंगी मॉडल रोड- एन.एच.ए.आई. द्वारा मधुबन कॉम्लैक्स से लिबर्टी चौक तक

  • पी.डब्लयू.डी.-1 द्वारा चिढ़ाव मोड से मंजूरा तक
  • पी.डब्लयू.डी.-2 द्वारा कुरलन से बाल पबाना तक
  • नगर निगम करनाल द्वारा नूर महल चौक से मटका चौक-से- हरियाणा नर्सिग होम-से- सांई बाबा मंदिर तक
  • एच.एस.वी.पी. द्वारा नूरमहल से सेक्टर-32-33 डिवाईडिंग रोड फूसगढ़ तक
  • एच.एस.ए.एम.बी. द्वारा ओंगद से गोंदर तक
  • एच.एस.आई.आई.डी.सी. द्वारा एन.एच.-44 से वाया सेक्टर 3 बजीदा रोड तक

उपायुक्त ने बताया कि मॉडल रोड पर सुरक्षा की दृष्टिï से मार्किंग, लाईटें व साईनेज जैसी सभी चीजें होंगी। उन्होंने कहा कि करनाल का यह मॉडल न केवल करनाल बल्कि पूरे प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक सिद्घ होगा।

अवैध पार्क किए गए वाहनो को उठाएगी टो-वैन, भरना पड़ेगा जुर्माना- मीटिंग में एक अन्य एजेण्डा पर चर्चा के दौरान उपायुक्त ने बताया कि शहर की मुख्य एवं व्यस्त सड़कों पर वाहनो की अवैध पार्किंग को रोकने के लिए अब स्मार्ट सिटी की ओर से दो टो-वैन का इंतजाम कर दिया गया है। टो-वैन किस एरिया में काम करेंगी, उन्होंने इसके रूट बताएं। कहा कि अम्बेड़कर चौक से एनडीआरआई तक, सेक्टर-12 जाट धर्मशाला से कुंजपुरा रोड टी-पाँयट तथा कुंजपुरा रोड मार्किट के अतिरिक्त कर्ण गेट मार्किट एरिया में टो-वैन घूमेगी। गलत पार्किंग के लिए वाहन मालिक को कम से कम 500 रूपये जुर्माना और 300 रूपये टो-वैन चार्जिज, यानि 800 रूपये अदा करने पर ही वाहन मिलेगा।

मीटिंग के एजेण्डा में भिन्न-भिन्न सड़कों पर गढ्ïढों को लेकर कई पाँयट थे। हालांकि सम्बंधित विभागों के अधिकारियों ने फोटो सहित इनका सोल्यूशन कर देने की रिपोर्ट दी। उन्होंने मुगल कैनाल ब्रिज से सम्बंधित ऐसे ही बिन्दू पर नगर निगम की कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा को निर्देश दिए कि मुगल कैनाल रोड पर तो पानी रूकना ही नहीं चाहिए, नीचे नाला है, उसमें चला जाए, ऐसे इंतजाम करें।

उपायुक्त ने एक पाँयट में एन.एच.ए.आई. पीडी अम्बाला के प्रतिनिधि भानू प्रताप को निर्देश दिए कि आई.टी.आई. चौक से लेकर नमस्ते चौक तक जितने भी फ्लाईओवर हैं, सबके नीचे उगी हुई फालतू जंगली झाडिय़ां, ड्रेन के टूटे हुए स्लैब/कवर और गढ्ïढे भरने का काम पूरा करें। जहां तक आई.टी.आई. चौक की बात है, यहां इस काम को एक सप्ताह में पूरा कर दिखाएं।

दिल्ली साईड से करनाल आते हाईवे पर निर्मल कुटिया चौक के पास एंग्जिट दिए जाने की मांग का सोल्यूशन आखिर हो गया। समिति के गैर-सरकारी सदस्य संदीप लाठर ने इस पर खुशी जताई और उपायुक्त को धन्यवाद दिया। सोल्यूशन बारे एन.एच.ए.आई. के प्रतिनिधि ने बताया कि सेक्टर-6 चौक से निर्मल कुटिया के बीच एक एग्जिट दे दी जाएगी।

एजेण्डा में पिछली बैठकों के 19 पाँयट थे, जिनको लेकर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की ओर से अधिकांश पर कार्रवाई मुकम्मल होने की रिपोर्ट दी गई। मात्र 6 पेंडिंग रहे और 1 ड्रॉप किया गया। उपायुक्त ने पेंडिंग को लेकर अगली मीटिंग से पहले कार्रवाई पूरी के निर्देश अधिकारियों को दिए। आज की मीटिंग के 13 पाँयट थे। इन पर भी चर्चा हुई और उपायुक्त ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह रहे मौजूद- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में करनाल, इन्द्री, असंध व घरौंडा के एसडीएम क्रमश: गौरव कुमार, सुमित सिहाग, मनदीप सिंह तथा डॉॅ. पूजा भारती के अतिरिक्त डीएफओ नरेश रंगा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, आर.टी.ए. कार्यालय के निरीक्षक जोगिन्द्र ढुल तथा गैर-सरकारी सदस्य संदीप लाठर व प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button