करनाल-हरियाणा
Trending

परिवार पहचान पत्र से जुड़ी त्रुटियों को सीएससी सेंटर पर कराएं ठीक

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

करनाल – उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र से जुड़ी त्रुटियों को दुरूस्त करने के लिए एक मैड्यूल जारी किया गया है जिसके तहत संबंधित व्यक्ति सीएसीसी केन्द्र पर जाकर या ऑनलाईन स्वयं ठीक कर सकता है। इसके अलावा दिव्यांगता, विवाहित, जीवित या मृत दर्शाए जाने वाले प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता से संबंधी त्रुटी को ठीक करवाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की ई-मेल आईडी adckarnal2019@gmail.com पर आवेदन पत्र के साथ प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा उसे अप्रूव कर दिया जाएगा तथा जाति से संबंधी कोई त्रुटी है तो संबंधित पटवारी से ठीक करवाया जा सकता है।

संशोधित किए जाने वाले 16 बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए योजना अधिकारी संगीता मेहता ने बताया कि परिवार पहचान पत्र से जुड़ी त्रुटियों को ठीक करने के लिए सरकार द्वारा मैड्यूल जारी किया गया है। उक्त बिंदुओं को छोड़कर बैंक अकाऊंट का आईएफएससी कोड, व्यावसाय, पिता व माता का प्रथम व अंतिम नाम, लिंग, आय, मोबाईल नम्बर, स्वयं का नाम से संबंधित त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए सीएससी सैंटर पर या स्वयं ऑनलाईन ठीक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र बनाने का कार्य जारी है, जिन्होंने अब तक अपना पीपी कार्ड नहीं बनवाया है वे शीघ्र ही इसे बनवा लें। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पीपी कार्ड से जोड़ दिया गया है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button