बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष तिलक राज सैनी का नहटौर में जोरदार स्वागत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नहटौर – भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष तिलक राज सैनी का कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रथम बार नहटौर आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर तिलकराज सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही पिछड़े वर्ग की हितैषी है।

रविवार को बिजनौर जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम से नहटौर आते समय ग्राम नांगल जट में भाजपा नेता विपुल चौधरी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा ग्राम अकबरपुर, बेगराजपुर, नारायणपुर, पाली, धींगरपुर आदि गाँवों में भी उनका स्वागत किया गया। इसकेे उपरांत उनका काफिला नहटौर स्थित हल्दौर चौराहा पहुंचा जहाँ पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धांत जैन के नेतृत्व में भाजपाइयों ने फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

स्वागत से अभिभूत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलकराज सैनी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसके लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे और सभी लोगों को साथ लेकर पार्टी और जनहित में कार्य करेगें। इस अवसर पर जिला महामंत्री मुकेन्द्र त्यागी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मृणाल भारद्वाज, रंजीत चौधरी, मनोज चिकारा, कपिल शर्मा, आदेश चंद्रा, अरविंद जोशी, चमन दहिया, लवली त्यागी, मंजूर जैदी, अंशुल त्यागी, राजा करीम आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष तिलकराज सैनी का उनके पृतक गांव ककराला में भी ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

88% LikesVS
12% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button