उत्तरप्रदेश
Trending
नजीबाबाद- कोतवाली हाईवे मार्ग पर दुर्घटना में तीन की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल
नजीबाबाद- कोतवाली हाईवे पर मार्ग दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की घटनास्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना में एक महिला गंभीर उससे घायल हो गई। बलरामपुर के गांव देवीपाटन निवासी राहुल पाल अपनी मां कुसुम पाल और परिजनों के साथ बलरामपुर से हरिद्वार जा रहे थे। नजीबाबाद कोतवाली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से टकरा गई।
सोमवार को प्रातः 6 बजे हुई घटना में स्कॉर्पियो कार में सवार शिवाशंकर पाल, राहुल पाल और चालक जावेद की मौत हो गई। स्कॉर्पियो में सवार राहुल पाल और उनकी मां कुसुम पाल को गंभीर चोटें आईं।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश गौड़ घटनास्थल पहुंचे।घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।सीओ गजेंद्र पाल सिंह नेघटनास्थल का दौरा किया।
रिपोर्ट – अमीन अहमद






