AIRA NEWS NETWORK – बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के शत-प्रतिशत प्रवेश को लेकर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में बच्चों की शिक्षा को मजबूत बनाने, शत प्रतिशत नामांकन व प्रत्येक बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत ब्लॉक आँकू(नहटौर) क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रुखडि़यों में “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान उन्होंने 6-14 वर्ष तक के सभी बच्चों का नामांकन निकट के सरकारी स्कूल में कराने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित किया । नहटौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओमकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के कोने-कोने में बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें और शिक्षा पर ध्यान देते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
इसके पश्चात स्कूल ” स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत रैली का शुभारंभ माननीय नहटौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओम कुमार, ब्लाँक प्रमुख विकास क्षेत्र नहटौर राकेश चौधरी, जिला गन्ना अधिकारी बिजनौर यशपाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवानगी की। “स्कूल चलो अभियान” के तहत बच्चों एवं शिक्षकों ने रैली निकालकर अभिभावकों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मुनीश कुमार, विनय कुमार लकी, डा०संतोष कुमार, अब्दुल्लाह सिद्धकी, शकील अहमद, मोहित रतन, धीरज कुमार, मोहित कुमार, विपिन कुमार, कामेंन्द्र सिंह, ऊषा आदि का पूर्ण योगदान रहा
अमित शर्मा की रिपोर्ट






