बिज़नेस
Trending

3 महीने में यह रियल्टी स्टाॅक जाएगा ₹491 पर, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

Prestige Share: प्रेस्टीज के शेयर एनएसई (Prestige share price) पर अपने ऑलटाइम हाई के ₹554.90 के स्तर पर चढ़ने के बाद बिकवाली के दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार प्रेस्टीज के शेयर आने वाले दिनों में फायदेमंद का सौदा हो सकता है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, मजबूत डिमांड के चलते शेयरों में तेजी आने की संभावना है। निवेशक इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में लगभग ₹425 के स्तर पर खरीद सकते हैं। यह स्टॉक अगले 3 महीने में 491 रुपये पर पहुंच सकता है। यानी निवेशकों को लगभग 15 प्रतिशत का फायदा हो सकता है। बता दें कि आज कंपनी के शेयर एनएसई पर 433 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं।

क्या है रिपोर्ट में?
प्रेस्टीज शेयरों पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज की रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है, “प्रेस्टीज शेयर बड़े दायरे में कंसोलिडेट होता रहा है। 18 जनवरी 2022 को हाल का हाई बनाने के बाद इसमें गिरावट देखने को मिली है और यह गिरावट 410 रुपये के आसपास थम सी गई है जो वीकली चार्ट पर इसका मजबूत डिमांड जोन भी है।” ब्रोकरेज ने आगे कहा कि 10 मार्च 2022 को इसने डेली टाइम फ्रेम पर बियरिश ट्रेडलाइन को तोड़ दिया है, जो बताता है कि इसमें तेजी आ सकती है।

प्रेस्टीज शेयर शेयर प्राइस हिस्ट्री
प्रेस्टीज शेयर शेयर प्राइस के अनुसार, इस रियल्टी स्टॉक ने 18 जनवरी 2022 को एनएसई पर प्रति शेयर ₹554.90 का अपना लाइफ टाइम हाई बनाया और फिर इस स्टॉक में तुरंत मुनाफावसूली शुरू हो गई, जिससे शेयर में तेज गिरावट आई। अंत में, इसने 10 मार्च 2022 को ₹410 पर समर्थन लिया और हाल के निचले स्तरों से वापस उछला। 10 मार्च 2022 के बाद से इस स्टॉक में एक बार फिर बाउंसबैक आना शुरु हुआ है जो कि लोअर बॉटम लेवल से ट्रेंड रिवसल का संकेत नजर आ रहा है।

SOURCE

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button