
जनपद बिजनौर – थाना नजीबाबाद क्षेत्र के अंतर्गत कॉलोनी आदर्शनगर और कॉलोनी आनंद निकेतन मैं कुछ दिन पूर्व चोर विभिन्न घरों में चोरी की घटना का अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर स्थानीय पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी हुई थी आज थाना नजीबाबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आदर्श नगर तेल डिपो के निकट बने खंडाहर से चोरी किए गए सामान का बंटवारा करते हुए अभियुक्त अजहर निवासी मोहल्ला मछलीबाजार कस्बा नजीबाबाद को विभिन्न घरों से चोरी किए गए जेवरात कीमत लगभग 8 लाख रुपए 21 हजार 3 सो रुपए व एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है और इसके अन्य 3 साथी बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है
एसपी सिटी प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि थाना नजीबाबाद क्षेत्र के अंतर्गत कुछ दिन पूर्व चोर विभिन्न घरों से चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे जिनकी पुलिस टीम तलाश कर रही थी जिसमें आज थाना नजीबाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चोरों को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार किया है इन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और अन्य विधिक कार्रवाई कराई जा रही है
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















