बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

जलाभिषेक किये जाने को लेकर शिवालय सजधज कर तैयार

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

नगीना – महाशिवरात्रि के अवसर पर तीर्थ नगरी हरिद्वार से गंगा जल लाने वाले कांवड़तियों द्वारा जलाभिषेक किये जाने को लेकर शिवालय सजधज कर तैयार हो गये हैं तथा बर्फ़ानी सेवा समिति द्वारा जल चढ़वाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है तथा नगर में स्थान स्थान कांवर्तियों की सेवा के लिए दूध, चाय, भोजन आदि के भंडारे लगाए गए है। जहाँ शिव भक्तों को बुला बुला कर खिलाया जा रहा है।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हजारों शिव भक्त कावड़ लेकर नगीना पहुंच रहे हैं। जहां शिव भक्तों की सेवा भाव के लिए कदम कदम पर शिविर लगाए गये हैं। यहां सीएचसी स्टाफ डा.नवीन चोहान, के.एस नोटियाल, अनमोल, डॉ कुणाल, सुंदर सिंह चीफ, अभय कुमार, ओंकार सिंह, विनोद कुमार आदि ने परंपरागत अस्पताल प्रांगण में निशुल्क शिविर लगाए। भाजपा व सपा के द्वारा सेवा शिविर लगाया गया

वहीं भविष्य में चेयर मेंन के प्रबल दावेदार मुजीमुर्रहमान, परवेजपाशी, सरफराज अंसारी द्वारा गर्म पानी व दूध का शिविर, राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के अध्यक्ष प्रदीप जैन, गौरव गोयल व साहू संतोष अग्रवाल द्वारा भंडारा लगा कर कांवरियों की सेवा की गई, डॉ आनन्द गहलौत द्वारा भंडारे का आयोजन, मंडी मोल गंज लोकेश्वर नाथ मंदिर कमेटी के राजीव अग्रवाल, नवीन राजवंशी, अजय अग्रवाल, चौधरी राजपाल, उत्पल राजपूत, शिवम अग्रवाल आदि ने लोकेश्वर नाथ मंदिर के बाहर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया तथा शिव भक्तों के लिए खाना और चाय का इंतजाम किया

यही मंडी मोलगंज रामलीला मैदान में सब्जी विक्रेताओं सूरज सेनी, हरिओम सैनी ,सोनू सैनी, देवासी सैनी, राकेश सैनी आदि ने विशाल पंडाल लगाया जहां सैकड़ों शिवभक्त आराम करते दिखाई दिए। सुनहरी मस्जिद के पास व्यापारियों द्वारा दूध- चाय- हलवा आदि के कई निशुल्क स्टॉल लगाए गए जिसमें कांवरियों को बुला बुला कर उनकी सेवा की गई।

वही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह व चेयर पर्सन ताहिरा खलील द्वारा पालिका की ओर से कांवरियों की सेवा के लिए गर्म पानी में मालिश, चाय दूध आदि की स्टॉल लगाकर कांवरियों की सेवा की गई। प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर मुक्तेश्वर नाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष साहू सलिल अग्रवाल व बर्फानी से समिति के अध्यक्ष शीतांशु अग्रवाल दर्जनों सेवादारों सहित बालाजी सेवा मंडल के सेवादारों ने मंदिर को बहुत ही आकर्षण और सुंदर तरीके से सजावट करा कर बिजली की झालरों आदि से सजाया गया तथा शिव भक्तों के लिए उम्दा व्यवस्था की थी जहां हजारों शिव भक्त शिविर में रहे तथा प्रथम बार जलाभिषेक करने के लिए लंबे लंबे कतारों में जल चढ़ाने का इंतजार करते रहे।

जलाभिषेक से पूर्व विधिवत हवन पूजन में मंदिर कमेटी से सलिल अग्रवाल व कपिल अग्रवाल, बर्फानी सेवा समिति से शीतांशु अग्रवाल सहित नगर के गणमान्य लोगो ने सम्पन्न कराकर जलाभिषेक रात के 12 बजे बड़ा मंदिर के पुजारी डॉ विपिन चंद त्रिपाठी ने कराया और हजारों की संख्या में दूर दराज के क्षेत्रों से आये शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। इसके अलावा क्षेत्र के शिव मंदिरों लोकेश्वर नाथ मंदिर, बाल्मीकि बस्ती शिव मंदिर, जोशीयान के शिव मंदिर, मोहल्ला सराय में महादेव मंदिर, खोकर नाथ जी मंदिर सहीत नगर क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालु और शिव भक्तों ने उपवास रखकर जलाभिषेक किया।

वहीं भारी मात्रा में बेलपत्र, बेर व फूल आदि बेचते दिखाई दिए कुछ लोग। महाशिवरात्रि के अवसर पर युवाओं ने जमकर पतंगबाजी कर शिवरात्रि का लुत्फ उठाया। ऐहतियात के तौर पर एस.डी.एम शैलेंद्र कुमार , तहसीलदार अनुराग सिंह, सी ओ सुमित शुक्ला, थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे कांवड़तियों के आने जाने वाले मार्गो पर भ्रमण कर नजर रखे हुए हुए हैं।

विकास अग्रवाल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button