मौसम पूर्वानुमान की उपयोगिता विषय पर किसान जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नगीना – ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के तत्वाधान में मौसम पूर्वानुमान एवं उसकी खेती में उपयोगिता विषय पर किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। कृषि मौसम परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ यू पी शाही ने किसानों को संबोधित करते किया व विश्विद्यालय द्वारा मौसम पूर्वानुमान एवं मौसम आधारित कृषि परामर्श सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों द्वारा यह बताया गया कि दो दिन पूर्व हुई बारिश का पूर्वानुमान हमे प्राप्त होने से गेहूं में सिंचाई व रसायन छिड़काव की बचत हुई, इस सेवा की किसानों द्वारा सराहना की गई।
विश्विद्यालय के पादप रोग वैज्ञानिक डॉ कमल ने फसलों में लगने वाली बीमारियों उसकी पहचान उपचार व मौसम से बीमारियों पर प्रभाव को विस्तार से समझाया। मौसम वैज्ञानिक डॉ श्वेता सिंह ने विभिन्न मोबाइल एप्प के बारे में समझाया जिसकी सहायता से मौसम पूर्वानुमान एवं।कृषि परामर्श की समय से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कृषि विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ के के सिंह ने गेहूं की नई विकसित प्रजातियों के बारे में किसानों को अवगत कराया। कार्यक्रम में किसान ब्रह्मपाल, शरद कुमार, सकील अहमद, सर्वेंद्र चौधरी सहित दर्जनों किसानों ने कार्यक्रम व योजना की सराहना की गई।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट






