गन्ना में सहफसलिय खेती में हल्दी व अदरक की खेती कर अधिक लाभ ले – योगेंद्र पाल सिंह

नजीबाबाद – आत्मा योजना के प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह योगी द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अंतर्गत विकासखंड नजीबाबाद के ग्राम भागूवाला के पंचायत घर में आयोजित ग्राम स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यक्त किए गए।
आत्मा योजना प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह योगी द्वारा जैविक/ प्राकृतिक खेती के साथ साथ गन्ना में उर्द, मूंग, हल्दी तथा अदरक की सहफसली के बारे में जानकारी देते हुए कृषकों से सहफसली खेती करने का अनुरोध किया।
उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मनोज रावत द्वारा कृषि लागत कम करने के उपाय बताऐ गए तथा अनावश्यक रूप से कीटनाशकों के प्रयोग न करने की सलाह दी, कार्यक्रम का संचालन श्याम सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा ओम पाल सिंह ने मशरूम उत्पादन की जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश दत्त पाराशर, राधेश्याम कुलदीप, महेन्द्र सिंह आदि का सहयोग रहा और जीवामृत, वेस्ट डी कम्पोजर व वर्मी कम्पोस्ट के बारे में जानकारी दी।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















