
नगीना – महाशिवरात्रि का पावन पर्व नजदीक आते ही हरिद्वार से पवित्र गंगा जल व कांवड लेकर आने वाले शिव भक्त कांवड़तियों का नगर से गुजरकर अपने गंतव्य की ओर जाने का सिलसिला शुरू हो गया और नगर शिवमय हुआ गूंज उठा वातावरण बम बम भोले के नारों से।
महाशिवरात्रि का पावन पर्व एक मार्च को मनाया जाना है तथा महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में 28 फरवरी की मध्य रात्रि को जलाभिषेक किया जायेगा, महाशिवरात्रि के अवसर हरिद्वार से पवित्र गंगा जल व कांवड लेकर दूर दराज स्थानों को जाने वाले शिवभक्त कांवडिये बढ़ापुर रोड, रायपुर रोड, बुंदकी रोड, कोतवाली देहात रोड से होते हुए नगर में प्रवेश कर रहे हैं व नगर के मुख्य मार्गो पहाड़ी दरवाजा, सैदवाड़ा, पाधान, बारादरी, सर्राफा बाजार व मौहल्ला बिश्नोई सराय के मार्गो से होते हुए अपने गंतव्य स्थान पीलीभींत, बरेली, रामपुर, नैनीताल, रामनगर, काशीपुर शाहजहांपुर, रामपुर मुरादाबाद की ओर नगर की टूटी फूटी पथरीली राहों से धामपुर मार्ग से होकर प्रस्थान करते जा रहे हैं।
बढ़ापुर मार्ग स्थित प्राचीन श्री कृष्ण गौशाला के बैनर तले पहली बार शिव भक्तों के लिए शिविर लगाया गया गौशाला की अध्यक्षा अलका लहोटी ने बताया कि शिव भक्तों की सुविधा के लिए जलपान आदि की सुविधा मुहैया कराई जा रही है साथ ही शिव भक्तों के लिए गरम पानी व दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। गौशाला स्थित शिव मंदिर में भी कावड़िया द्वारा बड़ी सख्या में जल चढ़ाया जारहा है। बिश्नोई सराय स्थित गंगानगर व हरेवली मार्ग पर समाज सेवी संस्थाओं की ओर से शिवभक्त कांवड़तियों के लिए निशुल्क सेवा शिविर लगाए गए हैं
सेवा शिविरों में कांवरियों के लिए आराम करने ,गर्म पानी, नहाने धोने, चाय व खाने की व्यवस्था की गई है बड़ी संख्या में यहां के मुख्य मार्गो से कावड़ियों के गुजरने व जय भोले के गुंजायमान व उदघोष से नगर का शिवमय हो गया है।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















