थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह का शाल पहनाकर स्वागत किया
थाना प्रभारी नजीबाबाद सत्य प्रकाश सिंह डॉक्टर दिलशाद अहमद की अध्यक्षता में सुरक्षा अभियान को लेकर एक सभा की और जनता को जागरूक किया सत्य प्रकाश सिंह ने जनता को चोरी रोकने के तरीके बताते हुए गाड़ियों में जीपीआरएस लगवाने और घरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा और कहा आप हमें जानकारी मुहैया कराएं शहर में बढ़ते नशे खोरो वह बेचने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी चोरी-छिपे चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी
उन्होंने शहर में पटाखे छोड़ती बुलेट मोटरसाइकिल वालों से सख्ती से निपटा जाएगा ऐसे वाहनों को चेतावनी देते हुए सीज कर बड़ा जुर्माना करने को कहा उन्होंने जनता से निवेदन किया कि पुलिस कर्मियों का पूर्ण रुप से सहयोग करें जनता ने पुलिस कर्मियों का सहयोग किया तो शहर में पूरी तरह से क्राइम खत्म करने का सत्य प्रकाश सिंह ने वादा किया
यहां को जानकारी देते चले जब से जिला बिजनौर में एसपी डॉ धर्मवीर सिंह जी ने पदभार ग्रहण किया है तब से सभी थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया जा रहा है इसी क्रम में नजीबाबाद थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह जी को पदभार दिया गया जो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं
उनकी कोशिश मेहनत कामयाब होने लगी है जनता पुलिस से अब सीधे वार्तालाप करती है और कोई भी छोटी बड़ी शिकायत हो सीधे थाना अध्यक्ष जी से संपर्क करते हैं अब जनता के बीच में पुलिस की छवि सुधर रही है और यह सब थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह जी की वजह से जिन्हें आप हमेशा कहीं ना कहीं जनता के बीच में ही देखेंगे


















