उत्तराखंड

SSP अल्मोड़ा ने स्वयं पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षाकर्मियों को किया रवाना

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा लेते हुए SSP अल्मोड़ा स्वयं मैदान में उतरकर पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षाकर्मियों को किया रवाना

निर्वाचन को लोकतंत्र की आधारशिला कहा गया है, एक सफल लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन आवश्यक है। इस तथ्य के महत्व को समझते हुए डॉ0 मंजूनाथ टीसी एसएसपी अल्मोड़ा स्वयं मैदान में उतरकर पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षा कर्मियों को रवाना कर रहे हैं, ताकि चुनाव के दौरान पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ मतदान हो सके।
 साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से आम जनमानस को निर्भीक होकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।

 जनपद की 6 विधान सभाओं में 93 सेक्टर एवं 22 जोन का गठन किया गया है। मतदान के दौरान शांति व्यवस्था एवं बूथों में सुरक्षा हेतु 05 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स के 360 जवान तथा भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें  एएसपी 01, पुलिस उपाधीक्षक 06, 14 निरीक्षक, 60 उप निरीक्षक सहित कुल 700 अधि0/कर्म0 गण तैनात रहेंगे । इसके अतिरिक्त 95 वन दरोगा तथा आरक्षी, 1700 होमगार्ड, 199 पीआरडी सहित कुल 3054 सुरक्षाकर्मी भी तैनात है 

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button