ब्रांड एंबेसडर एमआर पाशा ने कराई बूथों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था

कल दिव्यांगजन,बुजुर्ग व सम्मानित नागरिक मतदान केंद्र पर जाकर शत प्रतिशत मतदान करें :- एमआर पाशा
बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष / 2022 विधानसभा चुनाव के ब्रांड एंबेसडर एमआर पाशा ने सभी दिव्यांगजनों, बुजुर्गों सम्मानित नागरिकों से अपील कि है कल 14 फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव को एक पर्व की तरह मनाए। तथा सभी दिव्यांगजन, बुजुर्ग,सम्मानित नागरिक अपने मत का शत प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग करें।
मत अवश्य डालें। और एक अच्छी सरकार चुनने में अपना योगदान करें। तथा शासन-प्रशासन निर्वाचन आयोग का भी सहयोग करें। अपना वोट डालें अवश्य डालें।
राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष / 2022 विधानसभा चुनाव बिजनौर के ब्रांड एंबेसडर एमआर पाशा व जिला अधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी बिजनौर उमेश कुमार मिश्रा व प्रशासन द्वारा सभी पोलिंग बूथों पर दिव्यांग जनों,बुजुर्गों को मतदान कराने हेतु सभी बूथों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था कराई गई है। जहां व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं थी।
वहां पर राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष / ब्रांड एंबेसडर एमआर पाशा द्वारा धामपुर विधानसभा में 10 व्हीलचेयर तथा नूरपुर विधानसभा में 10 व्हीलचेयर की व्यवस्था तथा विभिन्न बूथों पर कराई गई है। और जहां कमी पड़ती है। तो ब्रांड एंबेसडर एमआर पाशा वहां पर भी व्हीलचेयर की व्यवस्था पोलिंग बूथों पर कराएगे।
इस अवसर पर उन्होंने कहां कि सभी दिव्यांगजन,बुजुर्ग पोलिंग बूथ से ही मतदान करें। और अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत मतदान करें। जिससे हम लोकतंत्र में एक अच्छी सरकार का गठन कर सकें। सभी साथी अधिक से अधिक शत-प्रतिशत मतदान करें


















